फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   murder of Gurdeep Singh Barnala police arrest four suspect

बरनाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाभी के प्रेम संबंधों के विरोध में गई गुरदीप सिंह की जान, चार आरोपी काबू

Tue, 20 Oct 2026 04:07 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 04:07 PM IST
सार

गुरदीप सिंह सेखा का रहने वाला था और बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में निजी तौर पर नौकरी करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
murder of Gurdeep Singh Barnala police arrest four suspect
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला में तीन दिन से लापता युवक गुरदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की भाभी और उसके फुफेरे भाई के बीच प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इसका विरोध करता था, जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से गुरदीप सिंह का शव बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन




डीएसपी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह सेखा का रहने वाला था और बरनाला स्थित एकता नशा छुड़ाओ केंद्र में निजी तौर पर नौकरी करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की भाभी निक्की कौर, जो अमृतपाल सिंह की पत्नी है, के आरोपी जगदेव सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे। गुरदीप सिंह इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते निक्की कौर और जगदेव सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


परने से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरदीप सिंह की कथित तौर पर गले में परना डालकर गला घोंटने से हत्या की गई। आरोपी जगदेव सिंह की निशानदेही पर शैहणा नहर के पास से शव बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। डीएसपी ने बताया बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed