{"_id":"6ad7538b3a68db507a0e6586","slug":"quarrel-over-the-sound-of-the-siren-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रील देखते समय सायरन की आवाज पर हुआ झगड़ा, पथराव में दो महिलाएं घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़: रील देखते समय सायरन की आवाज पर हुआ झगड़ा, पथराव में दो महिलाएं घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Oct 2026 05:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:12 PM IST
सार
लकी दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में वह मोबाइल पर रील देख रहा था, जिसमें पुलिस के सायरन की आवाज आ रही थी। पास में जुआ खेल रहे लोगों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज के बाद पीट दिया।
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र की दुर्गापुरी वाल्मीकि बस्ती में मोबाइल पर रील देखते समय पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर विवाद हो गया। आरोप है कि जुआ खेल रहे युवकों ने पहले रील देख रहे युवक को पीटा और शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर भी पथराव कर दिया। हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
बस्ती निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे उनका बेटा लकी चौराहे पर दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में वह मोबाइल पर रील देख रहा था, जिसमें पुलिस के सायरन की आवाज आ रही थी। आरोप है कि पास में जुआ खेल रहे महेश, देवा, निर्मल, किशन और उनके साथियों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने लकी को पीटा। नीतू के मुताबिक वह पति सुनील और बेटे के साथ शिकायत करने आरोपियों के पास पहुंची तो आरोप है कि करीब 20 लोग लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर उनके घर तक आ गए और पथराव शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार ने पड़ोसी विमला के घर में शरण ली, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने विमला और उनकी बेटी काजल के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।