फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शमशान घाट की जमीन के मामले ने तूल पकड़ा

शमशान घाट की जमीन के मामले ने तूल पकड़ा

Wed, 08 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
शमशान घाट की जमीन के मामले ने तूल पकड़ा
श्मशान घाट प्रकरण ने तूल पकड़ा
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में श्मशान घाट की जमीन कब्जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू समाज के लोग शमशान घाट अपना हक जता रहे हैं। वहीं, किसान जमीन को रास्ते की बताकर अपना हक जता रहे हैं। तहसीलदार सदर ने जमीन की पैमाईश कराकर निर्माण कार्य रुकवाकर यथास्थिति बनाए रखने की हिदायत दी है।

कस्बे में खाईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के सामने काफी समय से खाली पड़ी जमीन के लिए शासन द्वारा अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत 28 लाख 89 हजार रुपये मंजूर किए गए थे। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त जमीन के कुछ हिस्से को श्मशान घाट की जमीन से अलग कर जमीन को निकट के किसानों की जमीन में जाने का रास्ता दर्शाकर ठेकेदार द्वारा उसमें निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को हिंदू समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाकर मामले की जानकारी विधायक प्रमोद ऊंटवाल को दी थी। विधायक ने एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को इस संबंध में जानकारी देकर मामले की जांच कर निस्तारण करने को कहा था। बुधवार को तहसीलदार सदर अमित कुमार, कानूनगो और लेखपाल को लेकर मौके पर पहुंचे। हिंदू समाज के लोगों ने कानूनगो व लेखपाल और ठेकेदार पर किसानों से साठगांठ कर श्मशान घाट की जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में कुछ लोगों की तहसीलदार से तीखी नोकझोंक भी हुई। हिंदू समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक माह से जमीन पर होने वाले निर्माण का नक्शा मांगा जा रहा है। इसके अलावा निर्माण कार्य निकट ही जा रहे नाले से मात्र चार फुट दूरी से किया जा रहा है, जो करीब 12 फुट दूरी से होना चाहिए। बताया कि श्मशान घाट की 70 हजार पुरानी ईंटें थी, जो ठेकेदार ने नींव में भर दी हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए। बाद में तहसीलदार ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में श्मशान घाट की जमीन की पैमाइश कराकर मामले का निस्तारण होने तक निर्माण कार्य बंद रखने की हिदायत दी। तहसीलदार ने बताया कि नापतोल करा दी गई है। सजरे के हिसाब जितनी जमीन श्मशान घाट की होगी, उसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। बताया कि ईओ व ठेकेदार की भूमिका की भी जांच कराकर डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सेना, डॉक्टर ओपी गौतम, वीरेंद्र सिंह ,पीयूष राणा, संदीप गोयल, मणिकांत गोयल, कल्लन सिंघल, मनीष गोयल, पंडित भानू शर्मा, सुशील वर्मा, नवीन गर्ग ,मदन लाल मित्तल, देवेंद्र सिंघल, नरेंद्र पाल, रेवती रमन, मोहम्मद सुलेमान, कल्लू मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed