फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुलेट और एक लाख रुपये देने से इंकार किया तो रिश्ता तोड़ा

बुलेट और एक लाख रुपये देने से इंकार किया तो रिश्ता तोड़ा

Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुलेट और एक लाख रुपये देने से इंकार किया तो रिश्ता तोड़ा
देवबंद (सहारनपुर)। दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये देने से इंकार करने पर लड़का पक्ष ने डेढ़ वर्ष पूर्व जोड़ा गया रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर सगाई के दौरान दिया गया कीमती सामान व नगदी मांगने पर लड़का पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मानकी गांव निवासी मुरसलीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बेटी की सगाई सहारनपुर के फतेहपुर थाना अंतर्गत आने वाले गांव मथना निवासी युवक से की थी। जिसमें लड़का पक्ष के परिवार के लोगों को सोने चांदी के आभूषण के अलावा 31 हजार रुपये रोकना में दिए गए थे। आरोप है कि बीती 23 फरवरी को लड़का पक्ष की दो महिलाओं समेत तीन लोग घर पर आए और दहेज की मांग की लिस्ट में बुलेट मोटर साइकिल, एक लाख रुपये नगद व अन्य कीमती सामान शादी में देने की शर्त रख दी। मुरसलीन के मुताबिक उसने इससे इंकार किया तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और रिश्ता तोड़कर वहां से चले गए। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने सगाई के दौरान दिया सामान और नगदी मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मुरसलीन ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed