फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवबंद जेल के आवसीय में बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की, गोली लगने से बंदीरक्षक घायल

देवबंद जेल के आवसीय में बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की, गोली लगने से बंदीरक्षक घायल

Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवबंद जेल के आवसीय में बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की, गोली लगने से बंदीरक्षक घायल
देवबंद जेल के आवासीय परिसर में फायरिंग, बंदी रक्षक घायल
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। आधा दर्जन शस्त्र बदमाशों ने देवबंद उप कारागार परिसर स्थित एक बंदीरक्षक मुन्ना खां के आवास पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने जेलर के नाम से मकान का दरवाजा खुलवाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से मुन्ना खां घायल हो गए, बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंदीरक्षक एचसीपी मुन्ना खां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह उपकारागार में बंदीरक्षक के रुप में तैनात है। रात्रि में वह घर में सोया हुआ था। करीब 11.30 बजे किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। आंख खुलने पर वह आवाज को पहचाने लगा, लेकिन इसी दौरान बाहर खड़े लोगों ने धक्का मारकर दरवाजे को खोल दिया। दरवाजा खुलते ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस गए और आते ही उन्होंने उसके सिर पर मस्कट से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पत्नी कमरुनिशा ने बीच बचाव को प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर भी मस्कट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने बेहोशी की हालत में उसके पैर पर गोली भी मारी। शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। मुन्ना खां के मुताबिक पत्नी ने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिससे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मुन्ना खां ने बताया कि बदमाशों की संख्या सात थी जो 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे। जिन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज देकर कहा कि जेलर साहब ने बुलाया है एक बंदी बीमार है। उसके मुताबिक वह हमलावरों को नहीं जानता है।
विज्ञापन

पुलिस आने के बाद हुई घटना की जानकारी: जेलर
देवबंद। जेलर एमपी सिंह ने बताया कि बंदीरक्षक मुन्ना खां बुजुर्ग हैं। जो बांदा के रहने वाले हैं। सात माह पूर्व ही उनका मुजफ्फरनगर से देवबंद जेल में ट्रांसफर हुआ है। जिसके चलते उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं है। वह कुछ समय से ट्रांसफर कराने की मांग कर रहे है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। क्योंकि घटना के बाद इन्होंने किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को घटना के बारे में नहीं बताया। पुलिस के आने के बाद ही उन्हें घटना की बाबत जानकारी हुई। सच्चाई का अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवबंद। उप कारागार के आवासीय परिसर में घुसकर बदमाशों द्वारा बंदीरक्षक और उसकी पत्नी पर फायरिंग किए जाने की घटना बेहद गंभीर मामला है। बदमाशों का जेल के आवासीय परिसर में घुसकर फायरिंग करना और आसानी से फरार हो जाना कहीं न कहीं जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed