{"_id":"5c02d52cbdec2241427bbb29","slug":"81543689516-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने बच्ची को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने बच्ची को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
सिखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी बीनने जा रही आठ साल की बच्ची के साथ गांव के ही किशोर ने खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की आठ साल की बेटी शुक्रवार शाम के समय अन्य लड़कियों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची को रास्ते में ही एक खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ मौजूद अन्य लड़कियों ने घर पहुंचकर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में आरोपी के घर पर दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही आशीष नामक युवक शुक्रवार को उसके घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।