फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ेत में पानी चलाने गए किसान की लाश मिली

ेत में पानी चलाने गए किसान की लाश मिली

Wed, 14 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
ेत में पानी चलाने गए किसान की लाश मिली
खेत में किसान की लाश मिली
विज्ञापन

भोपा। गांव बरूकी में खेत पर पानी चलाने गए किसान की लाश उसी के खेत में पड़ी मिली। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। वहीं किसान के कपड़ों से की दवा मिली, जिससे हार्ट अटैक होने से उसकी मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी सतबीर (50) पुत्र ज्ञानचंद सोमवार शाम कासमपुरा मार्ग स्थित खेतों में पानी चलाने गया था। देर रात वह घर लौट आया था, लेकिन सुबह चार बजे फिर से पानी देखने चला गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तक भी सतबीर के घर नहीं लौटने पर परिजन उसे देखने पहुंचे तो पड़ोसी जयपाल के खेत में एक सूखी नाली में उसकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि किसान की जेब से हार्ट की दवाई मिली है, जिससे उसके हार्ट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है। हो सकता है कि हार्ट अटैक होने से ही उसकी मौत हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, किसान के परिवार में पत्नी के साथ ही दो बेटे सोनू व रजनीश और तीन बेटियां हैं। किसान की असमय मौत से घर में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed