Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uproar over slaughter and dumping of cattle commotion led by former MLA police outpost incharge suspend

कानपुर: मवेशी काटकर फेंकने पर बवाल, पूर्व विधायक के नेतृत्व में हंगामा, चौकी इंचार्ज निलंबित, दो हिरासत में

Wed, 18 Nov 2026 05:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

Kanpur News: रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित आजाद पार्क में मवेशी को काटकर उसके अवशेष छावनी के टचिंग ग्राउंड में फेंक दिए गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Uproar over slaughter and dumping of cattle commotion led by former MLA police outpost incharge suspend
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद पार्क में एक मवेशी को काटकर उसके अवशेष छावनी के टचिंग ग्राउंड में फेंके जाने की घटना से बुधवार को इलाके में भारी आक्रोश और तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी पाकर एसीपी कैंट समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos





चौकी इंचार्ज पर गिरी निलंबन की गाज
इस गंभीर मामले में क्षेत्र में गश्त और निगरानी में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर फेंथफुलगंज चौकी इंचार्ज विकास शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed