Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers who own the house involved in the Jwala Nagar building collapse have been arrested; they had rented out the property despite its dilapidated condition.

Delhi NCR News: ज्वाला नगर मकान हादसे में मालिक दो भाई गिरफ्तार, जर्जर होने के बाद भी किराये पर दिया था मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
विवेक विहार के ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान गिरने का मामला:
विज्ञापन

-विवेक विहार थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत के अलावा अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज
क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य, जांच के बाद तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
-मृतक पिंटू के भाई का दावा हादसे से कुछ देर पहले गुजरी थी ट्रेन, कंपन होने के बाद अचानक गिर गया मकान
बुधवार को उपचार के बाद विकाश उर्फ विकेश, अमन व आकाश को अस्पताल से मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह दो मंजिला मकान गिरने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक दो भाइयों को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह (54) और छोटे भाई वीर सिंह (46) के रूप में हुई है। दोनों पर लापरवाही से मौत के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
छानबीन में पुलिस को पता चला कि जर्जर मकान होने के बावजूद दोनों भाइयों ने मकान को किराये पर दिया था। दोनों ही लापरवाही के कारण हादसा हुआ। वहीं सूत्रों का दावा था कि मकान को अवैध जमीन पर कब्जा कर बनाया था। पुलिस रेलवे के अलावा बाकी सिविक एजेंसी को पत्र लिखकर जमीन के असली मालिक का पता लगाएगी। वहीं दूसरी ओर हादसे वाली जगह पर मंगलवार देर रात तक मलबा हटाने का काम जारी था। देर रात तक रेस्क्यू दल ने मौके से मकान के अंदर का मलबा साफ किया था। हालांकि बाहर की ओर अभी कुछ मलबा पड़ा है। बचाव में पुलिस को मलबे से कोई और नहीं मिला। पुलिस बाकी का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले देवांश (4) और रामगोपाल उर्फ पिंटू (35) का शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पिंटू का शव परिवार आगरा लेकर रवाना हो गया। देवांश और पिंटू के परिवारों ने प्रशासन व सरकार पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। दोनों का कहना था कि हादसे को 36 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। मकान गिरने के बाद सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया था। परिजनों का कहना था कि देवांश और पिंटू दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार को कुछ मदद करना चाहिए थी। दूसरी ओर अस्पताल में भर्ती पिंटू के भाई विकाश उर्फ विकेश, अमन उर्फ डब्बा और आकाश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में दिलीप उर्फ डिंपा और देवांश की मां खुशबू का उपचार जारी है। फिलहाल खुशबू की हालत नाजुक बताई जा रही है। देवांश के परिवार ने देर शाम गीता कालोनी श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मकान गिरने से कुछ देर पहले गुजरी थी ट्रेन : रामगोपाल उर्फ पिंटू के दिव्यांग भाई विकास उर्फ विकेश को बुधवार अस्पताल से छुट्टी मिली गई। वह परिजनों के साथ मोर्चरी पहुंचा। उसने बताया कि हादसे के समय वह मकान की ग्राउंड फ्लोर पर बैठकर गजक बना रहे थे। अचानक करीब 10 बजे मकान गिर गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। विकाश ने दावा किया कि हादसे से कुछ ही देर पहले रेलवे ट्रैक से एक तेज रफ्तार ट्रेन गुजरी थी। इसकी वजह से उनका पूरा मकान हिल गया था। ट्रेन गुजरने के बाद ही मकान जमींदोज हो गया। पुलिस भी आशंका जता रही है कि ट्रेन की कंपन से मकान हिला और गिर गया। बाकी मकान गिरने की असली वजहों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article