{"_id":"6afda7c14f855aaf35067d84","slug":"an-overloaded-truck-broke-a-power-line-causing-a-traffic-jam-on-the-laksar-haridwar-road-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-164296-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ओवरलोड ट्रक ने तोड़ी बिजली लाइन, लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ओवरलोड ट्रक ने तोड़ी बिजली लाइन, लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर लगा जाम
Wed, 18 Nov 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
आधे घंटे की मशक्कत के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था, ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की
सुल्तानपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में बुधवार दोपहर गन्नों से लदे एक ओवरलोड ट्रक के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हनुमान चौक के पास ट्रक में लदे गन्ने सड़क के ऊपर से गुजर रही एलटी विद्युत लाइन में फंस गए। इससे लाइन विद्युत पोल से टूटकर लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर झूलने लगी। घटना के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गन्नों से लदा ट्रक बादशाहपुर से लक्सर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक हनुमान चौक के पास पहुंचा, उसमें लदे गन्ने घरों को बिजली की एलटी लाइन में उलझ गए। खिंचाव के कारण लाइन सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से अलग होकर सड़क के ऊपर लटकने लगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक वाहन के ऊपर चढ़कर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दोबारा पोल पर बांधा। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। ग्रामीण मनोज कुमार, दिनेश कुमार, संजय, प्रदीप, पंकज कुमार और जय सिंह आदि ने कहा कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन लगातार दौड़ रहे हैं। इनके कारण बिजली लाइन, पोल और सड़क जैसी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। ऊर्जा निगम के जेई पवन सक्सेना ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त करा दी गई।