{"_id":"5bb26c76867a557f704179b7","slug":"81538419830-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान के तहत निकाली रैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वच्छता अभियान के तहत निकाली रैली
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के तहत निकाली रैली
शाहपुर/भोपा। शाहपुर में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। उधर, भोपा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सफाई अभियान चलाया।
शाहपुर में सोमवार को जूनियर हाईस्कूल गोकुलपुर के बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रधानाध्यापक महबूब अली, सुरेंद्र सैनी व इरशाद अली भी मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत कर्मियों ने चेयरमैन प्रमेश सैनी के नेतृत्व में कस्बे में सफाई अभियान चलाया। सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, वकील अहमद, श्यामपाल कश्यप, सभासद पति मनोज सैनी, वकील सैफी व अजय शर्मा मौजूद रहे। उधर, भोपा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। पोषण माह के तहत सुपरवाइजर नीलम व देवकी ने लोगों को पोषण माह की जानकारी दी। सीमा, ऊषा, सरोज, अंकुर, ममता, अंजली, मंजू, बबीता, शर्मिला, सिमलेश, संतोष, कुसुम, पिंकी, प्रभा व उर्मिला मौजूद रहीं।
पकड़े दो युवक
शाहपुर। थाना पुलिस ने रविवार रात तावली से बरवाला मार्ग पर संदिग्ध हालात में मौजूद युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नाजिम पुत्र फत्ता निवासी तावली बताया।
विज्ञापन
दो युवतियों ने किया नहर में कूदने का प्रयास
भोपा। कस्बे में दो युवतियों ने एक-एक कर नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। रविवार शाम सबसे पहले एक युवती नहर पटरी पर पहुंची और नहर में कूदने का प्रयास करने लगी। यह देख एक युवक ने उसे बमुश्किल बचा लिया। वहीं, सोमवार को भी एक युवती ने नहर पटरी से पानी में कूदनेे का प्रयास किया, जिसे नहर पुल पर तैनात होमगार्ड ने बचा लिया। इसके बाद युवती को थाने ले जाया गया, जहां उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया।
-