{"_id":"5bae7b72867a55014118e9c1","slug":"81538161522-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर परिजनों पर हमला
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर छत पर घूम रही युवती के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड कलीम कॉलोनी निवासी ईशा ने बताया कि उसकी बेटी बृहस्पतिवार शाम छत पर टहल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी महराज पुत्र शहजाद ने छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी कुछ देर बाद अपने साथियों महरोज, शाहरुख, शावेज, परवेज और जावेद के साथ उसके घर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहरीला पदार्थ खाकर वृद्ध ने जान दी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी 68 साल के बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत होने पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।