{"_id":"5ba68f2a867a557e88369f9b","slug":"81537642282-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी रामपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दक्षिणी रामपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी रामपुरी में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से महिलाएं समेत कई घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी महेश ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन माया देवी पत्नी ओमवीर सिंह शुक्रवार रात नौ बजे गणेश पूजा से प्रसाद लेकर लौट रही थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही पवन, उसकी पत्नी, रविंद्र, रविंद्र की पत्ननी, विकास, रोहन, सुनील व पूनम ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने माया देवी के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शोर मचाने पर महेश, उसकी पत्नी निर्मला व बेटा प्रियांशु मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, दूसरे पक्ष से पवन ने तहरीर देकर माया देवी के साथ ही उसके बेटों व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर अकारण मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित के अनुसार माया देवी के पति पुलिस विभाग में है, जिसके चलते वह पुलिस का रुआब देकर सभी मोहल्ले वालों को परेशान करती है। पुलिस ने पवन की तहरीर पर भी एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।