{"_id":"6a984068adb4b2eeb50a135a","slug":"two-arrested-for-supplying-weapons-in-delhi-ncr-after-procuring-them-from-madhya-pradesh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153181-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में हथियार करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मध्यप्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में हथियार करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी रैकेट का खुलासा
- छह आधुनिक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी हनी निहाल उर्फ पंडित पुत्र लोकेश (20) और कोटला गांव दिल्ली निवासी जतिन भाटी उर्फ प्रिंस (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त चैतन्य नारा ने बताया कि इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद की टीम को जानकारी मिली कि एक युवक हथियारों और गोला-बारूद की खेप लेकर मध्य प्रदेश से दिल्ली डिलीवरी देने आ रहा है। टीम ने धौला कुआं, रिंग रोड घेराबंदी कर हनी निहाल उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए। इसके बाद, आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ में हनी निहाल उर्फ पंडित ने बताया कि वह जतिन उर्फ प्रिंस को देने के लिए मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और गोला-बारूद लाया था। इसके बादजतिन उर्फ प्रिंस को वसुंधरा, गाजियाबाद, यूपी में उसकी कार रोककर और थोड़ी देर पीछा करने के बाद पकड़ा गया और उसके पास से 1 पिस्तौल बरामद की गई।
हनी निहाल अगस्त 2026 में एक कॉमन दोस्त के जरिये वह जतिन उर्फ प्रिंस के संपर्क में आया। जतिन उर्फ प्रिंस ने उसे पैसे के बदले एक कॉन्टैक्ट से हथियारों की खेप लेने के लिए बुरहानपुर, मध्य प्रदेश जाने के लिए कहा था। हथियारों की खेप लेने के बाद वह इंदौर के लिए बस में सवार हुआ और बाद में दिल्ली के लिए दूसरी बस पकड़ी। जतिन ने गैर-कानूनी हथियार खरीदना और बेचना शुरू किया और इस गैर-कानूनी व्यापार से मुनाफा कमाया। वह दिल्ली-एनसीआर में बेचने के लिए यूपी, राजस्थान और एमपी से कैरियर के जरिए हथियार मंगवाता था। नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।