फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिजली की सुकान में सेंध लगा पांच लाख रुपये चोरी किए

बिजली की सुकान में सेंध लगा पांच लाख रुपये चोरी किए

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली की सुकान में सेंध लगा पांच लाख रुपये चोरी किए
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित अग्रवाल मार्केट की बिजली की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान में रखे पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसके जरिये पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक निवासी संजय गोयल की दुकान में चोरी की वारदात हुई। अग्रवाल मार्केट में संजय इलेक्ट्रिक नामक दुकान है। रविवार रात को चोरों ने मार्केट की ऊपरी मंजिल से दुकान में पीछे से सेंध लगाई। चोर दुकान में घुसे और गल्ले को तोड़ कर वहां रखे पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए। संजय सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो गल्ला टूटा मिला तथा नगदी गायब थी। उसने दुकान की ऊपरी मंजिल में जाकर देखा तो वहां सेंध लगाई गई थी। उसने रात में भी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ऑन कर रखे थे। उसने जब सीसीटीवी कैमरे को देखा तो पाया कि चोर कैमरे में कैद है। दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर दुकानदारों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, बताया गया है कि चोरों ने दुकान से करीब 15 लाख रुपये चोरी किए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि दुकानदार ने तहरीर में पांच लाख रुपये चोरी होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed