फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती का अपहरण, आरोपी पर केस दर्ज

युवती का अपहरण, आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण,  आरोपी पर केस दर्ज
युवती का अपहरण, आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन

शाहपुर।
शाहपुर के गांव कमालपुर निवासी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पांच मार्च को वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम करने गया हुआ था। घर पर उसकी बहन अकेली थी। दोपहर के समय खेत से काम करने के बाद जब वह घर वापस लौटे तो उसे उसकी बहन घर पर नहीं मिली, जिसके चलते परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, किंतु उसका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस वाहन का किया प्रचार
भौराकलां। क़स्बा सिसौली, भौराकलां और शिकारपुर गांव में 100 डायल के प्रचार वाहन ने प्रचार किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को वाहन में लगी एलईडी के माध्यम से बताया गया की आप कहीं भी हो यदि आपके साथ किसी तरह की कोई वारदात होती है, तो आपको थाने में जाने की जरूरत नहीं है, केवल अपने मोबाइल कॉल से 100 नंबर डायल करना होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके पास आपके बताए स्थान पर तुरंत पहुंच कर आपकी समस्या सुनकर उसका समाधान करेंगी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए यह वाहन थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है।
विज्ञापन

नहीं हुई सुनवाई
शाहपुर। कस्बे के आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों ने प्रदेश के एक पूर्व मंत्री पर अपनी दुकानों को बिस्मार कराने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के दुकानदार राजेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, सईद अहमद, मुकेश कुमार, संजीव जैन, प्रमोद कुमार, संजय नामदेव आदि दुकानदारों ने बताया कि वह लगभग पिछले 40 वर्षों से पूर्वमंत्री के पुराने किराएदार हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री ने कुछ दबंग लोगों को उक्त मार्केट बेच दी है, जिसके चलते आरोपी उनके किराए की दुकानों को बिस्मार करना चाहते हैं। दुकानदारों ने बताया कि वह संबंध में उन्होंने सीएम तक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed