Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: ठेके बंद होते ही दोगुने दाम पर बेचते थे शराब, नौ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
gfds
- फेज-2 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, 152 लीटर अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
-नोएडा में अवैध शराब बेचते 9 गिरफ्तार, 152 लीटर बरामद

नोएडा। फेज-2 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को शराब के ठेके बंद होने के बाद देसी शराब दोगुने दाम पर बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 152 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। फेज-2 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। इनमें दिलशाद, श्यामपाल, रहीस उर्फ सलमान, गौतम मेहंती और रोहित वर्मा उर्फ बल्ली शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 68.8 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक शर्मा, प्रकाश मौर्या, सचिन कुमार और शोभित कुशवाहा हैं। इनके कब्जे से 83.2 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठेकों से शराब खरीदकर रखते थे। रात में ठेके बंद होने के बाद वे जरूरतमंद लोगों को निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बेचते थे। वे इस कमाई का उपयोग अपने शौक और खर्चों को पूरा करने के लिए करते थे। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी मिला है। अन्य आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed