Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-sheikhpura-illegal-arms-factory-bjp-leader-husband-arrested

बिहार: भाजपा नेत्री के घर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस की रेड में पति गिरफ्तार; 32 तरह के उपकरण बरामद

Sat, 14 Nov 2026 09:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 09:47 PM IST
सार

बिहार के शेखपुरा में पुलिस ने भाजपा नेत्री के घर छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। मौके से 32 तरह के उपकरण और अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने नेत्री के पति जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
bihar-sheikhpura-illegal-arms-factory-bjp-leader-husband-arrested
बोरे में भरकर समान जप्त कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शेखपुरा जिले में पुलिस ने भाजपा नेत्री के घर छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले 32 तरह के उपकरण और एक अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में भाजपा नेत्री के पति जितेंद्र विश्वकर्मा (50) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके पर हथियार बनाने का काम कर रहा था।

शुक्रवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बुधौली बाजार मोहल्ले में हार्डवेयर दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी ने पुलिस टीम गठित कर छापेमारी के निर्देश दिए। टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर हथियार बनाने के उपकरण मिले।

विज्ञापन

एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले 32 तरह के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से जितेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मुंगेर कनेक्शन भी सामने आया है। एएसपी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसका ससुराल मुंगेर में है और वहां उसके परिवार के अन्य लोग भी कथित तौर पर इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। आरोपी ने वहीं से हथियार बनाने का काम सीखा था और पिछले तीन महीने से इस धंधे को चला रहा था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?
पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित पिस्तौल की बॉडी, स्लाइडर, बैरल, तीन मैगजीन और ग्राइंडर मशीन समेत 32 तरह के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री से तीन बोरे में अर्धनिर्मित हथियारों से जुड़ी सामग्री भी बरामद हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यहां तैयार किए गए हथियार किन-किन लोगों को बेचे गए हैं और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल है।



पत्नी के भाजपा में पदाधिकारी होने का दावा
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार जितेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी वंदना विश्वकर्मा कथित तौर पर भाजपा में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई बड़े नेताओं के साथ कार्यक्रमों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। चर्चा है कि आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपनी पत्नी को भाजपा से जुड़वाया था, ताकि उसे सत्ता का संरक्षण मिल सके। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पड़ोसियों को भी घर में चल रही इस गतिविधि की भनक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed