{"_id":"5a7615774f1c1b8f268b8008","slug":"81517688183-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नहीं मिली चोरों की तस्वीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नहीं मिली चोरों की तस्वीर
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
तहसील से लैपटॉप चोरी करने वाले चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों फुटेज में भी नहीं मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तहसील में सीसीटीवी कैमरे लगने से पूर्व लैपटॉप चोरी होने की घटना हुई होगी। लैपटॉप चोरी की घटना को लेकर विभागीय जांच पड़ताल भी होगी। पुलिस भी नाजिर से कई बार पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद पुलिस को अभी तक चोरों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए कोई क्लू नहीं मिला है।
तहसील में सुरक्षा की दृष्टि से शासन व प्रशासन के आदेश पर माह नवंबर में निकाय चुनाव के दौरान नामांकन को लेकर आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। उस वक्त नामांकन कक्षों में इन कैमरे को लगाया गया था। चुनाव के बाद इन कैमरों को तहसील की सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर लगवाया गया। इन कैमरों को तहसीलदार कार्यालय से जोड़ दिया गया। तहसीलदार अपने कार्यालय में बैठे हुए अलग अलग विभागीय कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखते हैं। 26 जनवरी को नजारत स्टोर का ताला खोलने पर पता चला था कि उसमें रखे 37 लैपटॉप चोरी हो गए। नाजिर अनिल कुमार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें बताया गया कि डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर नजारत स्टोर से लैपटॉप चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तहसील में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की, लेकिन चोरों की तस्वीर कैमरों में कैद नहीं है। पुलिस व तहसील अधिकारियों का मानना है कि तहसील में सीसीटीवी कैमरे लगने से पूर्व ही लैपटॉप चोरी कर लिए गए। एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने डीएम व एडीएम को चोरी की घटना को लेकर विभागीय जांच पड़ताल कराने के लिए लिखकर भेज दिया है। संभवत: इस माह में ही विभागीय जांच पड़ताल कराई जा सकती है। पुलिस भी चोरी की घटना को लेकर कई बार नाजिर से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस के जांच पड़ताल में अभी तक हाथ खाली हैं।
लैपटॉप चोरी की घटना की विभागीय जांच पड़ताल जरूर होगी। एसडीएम ने डीएम व एडीएम को लिखकर भी भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी चोरों की तस्वीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है। ---------अमित कुमार, तहसीलदार।