{"_id":"5a64e12d4f1c1b81268b59f3","slug":"81516560685-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पांच घरों को खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पांच घरों को खंगाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों में घुसकर नगदी, मोबाइल फोन और जेवरात साफ कर दिए। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
कस्बे में शनिवार रात में चोरों ने कस्बे के महादेव मंदिर के पास एक मकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। यहां कुटेसरा का अंकुर शर्मा रिश्तेदारी में आया था। शनिवार रात में चोरों ने घर में रखा मोबाइल फोन और दो सौ रुपये नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में दुुकानदार सुधीर के अलावा महिपाल और भारतवीर के घरों में भी घुस कर नगदी, जेवरात और मोबाइल फोन आदि चोरी कर लिए। लोगों को रविवार सुबह को जागने पर ही घरों में चोरी होने का पता चला। लोगों ने थाने पर पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अंकुर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दूधली में भी चोरों ने होमगार्ड पंकज के घर में घुसकर उसके भाई का सामान चोरी कर लिया। पंकज का परिवार नीचे सो रहा था, जबकि उसका भाई विकास ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में सो रहा था। एक भाई लोकेश के बाहर रहने के कारण उसके कमरे में ताला लटका था। चोरों ने रात्रि में कमरे में घुसकर तमाम कपड़े एवं अन्य सामान खंगाल दिया। वहां रखे सोन और चांदी के जेवरात आदि चोरी कर लिए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।