{"_id":"5a5662a04f1c1bf8188b45bf","slug":"81515610784-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल वेयर हाऊस से चावल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल वेयर हाऊस से चावल चोरी
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल वेयर हाउस से चावल चोरी
छपार। सेंट्रल वेयर हाउस पर खड़े ट्रक से चोरों ने चावल के 11 कट्टे चोरी कर लिए, जिनकी कीमत हजारों रुपये बताई गई है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर तिराहा स्थित सेंट्रल वेयर हाउस बामनहेड़ी पर हरियाणा के जनपद करनाल गांव अराईपुर निवासी कमल पुत्र राजेश ट्रक चालक है। दो दिन पूर्व वह ट्रक में एफएसडी पानीपत से 520 चावल के कट्टे भरकर लाया था। देर रात वह यहां पहुंचा, तब तक वेयरहाउस के गेट बंद हो गए थे, जिस कारण वह ट्रक को बाहर खड़ा कर अंदर सोने चला गया। सुबह होने पर जैसे ही वह ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक से चावल के 11 कट्टे कम मिले। जिन्हें रात में अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। पीड़ित चालक कमल ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए
रोहाना। आईपीएल की यूनिट रोहाना शुगर मिल ने किसानों की मांग पर दुर्घटना से बचाव के कारण किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं।
विज्ञापन
मिल के गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक और एचआर प्रभारी आरके तिवारी ने बताया की किसान घने कोहरे में अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोगियों से मिल में गन्ना आपूर्ति करते हैं। मिल प्रशासन ने दुर्घटना से बचाव के लिए एक सप्ताह तक मिल के प्रांगण में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गियों पर रेक्टो रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया। इस अवसर पर मुनेश, पंकज भगत, उप गन्ना प्रबंधक सुधीर, संजीव आदि मौजूद रहे।