फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीरापुर बसपा प्रत्याशी का पति विनय गिरफ्तार

मीरापुर बसपा प्रत्याशी का पति विनय गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर बसपा प्रत्याशी  का पति विनय गिरफ्तार
मीरापुर बसपा प्रत्याशी का पति विनय गिरफ्तार
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत मीरापुर के चेयरमैन पद की बसपा प्रत्याशी गीता देवी के पति विनय प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विनय कुछ समय से जिलाबदर चल रहा था। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे जमानत दे दिया।

मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि थाना छपार के गांव बिजोपुरा निवासी विनय प्रधान पुत्र मामचंद मीरापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी पत्नी गीता देवी को बसपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहा है। उल्लेखनीय है कि विनय पर थाना छपार में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के मद्देनजर उसे प्रशासन ने 28 अगस्त से छह माह के लिए जिलाबदर किया हुआ है। प्रशासन की इस कार्रवाई की उपेक्षा करते हुए विनय ने अपनी पत्नी को मीरापुर से चेयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में उतार कर स्वयं उसके प्रचार की कमान संभाल रखी थी। प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने विनय को चुनाव प्रचार करते हुए वाल्मीकि बस्ती से दबोच लिया। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed