{"_id":"597f7d664f1c1bc90b8b4730","slug":"81501527398-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से अश्लील हरकत
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची को बदनीयती से दबोचा
मुजफ्फरनगर। पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़िता की मां ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
दुकानदार की पत्नी से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाजार से सामान लेकर आया था। उसकी पत्नी भी घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की, जिसका उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
दो बदमाशों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने झपटमार गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा है। उससे अवैध तमंचा, चाकू व चोरी की बाइक के अलावा मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शकील पुत्र सईद अंसारी निवासी तबलशाह रोड व जुबैर पुत्र अख्तर अंसारी निवासी किदवईनगर को जेल भेज दिया है। जो मोबाइल उनके पास से बरामद हुआ है वह दो माह पूर्व उन्होंने नईमंडी थाना क्षेत्र से लूटा था। इसके अलावा जो बाइक उनसे बरामद हुई है, वह उन्होंने पानीपत से चोरी की थी।
विज्ञापन
लूट के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
मुजफ्फरनगर। बीस लाख की लूट के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल लाइन पुलिस लूट की रकम बरामद कराने के लिए आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। सराफ आदिश जैन से गत वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान हथियारों के बल पर बीस लाख रुपये की लूट कर ली गई थी। लद्दावाला मोहल्ला निवासी अजमत इस मामले में फरार चल रहा था। उसने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।