{"_id":"59627e6f4f1c1be6538b4581","slug":"81499627119-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा में विगत दिनों जली विवाहिता ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के ताऊ ने नई मंडी कोतवाली पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मेहंदी रजा ने नई मंडी कोतवाली पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी भतीजी गुलिस्ता का निकाह यहां कूकड़ा निवासी साजिद के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करते थे। 27 जून को गुलिस्ता को जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर गत दिवस उसकी मौत हो गई। मृतका के ताऊ ने पति साजिद के अलावा शहजाद, इश्तहाक, नूरजहां समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।