फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नकल के धंधे से इंतखाब ने कमाई अकूत दौलत

नकल के धंधे से इंतखाब ने कमाई अकूत दौलत

Mon, 25 Feb 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नकल के धंधे से इंतखाब ने कमाई अकूत दौलत
नकल के धंधे से इंतखाब ने कमाई अकूत दौलत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीस साल पहले चंद बच्चों को लेकर जिले के गांव खुड्डा में पब्लिक स्कूल शुरू करने वाले कमर इंतखाब ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराकर अकूत दौलत कमा ली है। पैसे की ताकत से वह डीआईओएस से अपनी मर्जी का परीक्षा केंद्र बनवाता रहा। उसका साम्राज्य ऐसा फैला कि दूसरे राज्यों के फेल विद्यार्थी इंतखाब की कमाई की बड़ी मछली बन गए। एसटीएफ ने उसके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
छपार थाना क्षेत्र के गांव की पहचान डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज से होती है। वर्ष 1998 में अपने गांव खुड्डा में रोजगार के लिए कमर इंतखाब ने एक पब्लिक स्कूल खोला था। गांव के कुछ बच्चों को पढ़ाने में कई साल बीत गए। बड़ा आदमी बनने की चाहत में उसने फेल विद्यार्थियों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कराने का धंधा शुरू कर दिया। डीआईओएस दफ्तर के बाबुओं ने उसकी योजनाओं को परवान चढ़ा दिया। उसके बाद इंतखाब का हौसला बढ़ता गया और उसने गैर राज्यों और गैर बोर्ड के फेल विद्यार्थियों को दसवीं और 12वीं कराने का बड़ा गेम शुरू किया। हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी से फिलहाल हर वर्ष लगभग एक हजार अभ्यर्थी उसके ग्राहक बन चुके थे। 80 से 90 प्रतिशत तक अंक दिलाने की वजह से उसकी मांग बढ़ती गई। शिक्षा विभाग में इंतखाब की ऐसी धमक रही कि अफसर से लेकर कर्मचारी तक उसकी अंगुली पर नाचते रहे। यदि किसी ने उसका सेंटर निरस्त कराने की कोशिश की, तो उसने लखनऊ से पैरवी कराकर हर आदेश निरस्त करा दिया। सरकारें आई और गई, मगर इंतखाब का खेल चलता रहा। एसटीएफ यह भी जांच कर रही है कि नकल माफिया डराने धमकाने के लिए अवैध पिस्टल और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करता था। बाद में इंतखाब के साथ उसका भाई अख्तर भी नकल धंधे को संभालने लगा। दौलत बरसी तो उन्होंने खुड्डा गांव से बाहर शहर के रामपुरम में आलीशान कोठी बनाई। एसटीएफ उसकी संपत्ति को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


खुड्डा में लगा तीन कॉलेजों का सेंटर
छपार। नकल माफिया इंतखाब का पब्लिक स्कूल अब डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल इंटर कॉलेज बन चुका है। फिलहाल यहां 400 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीन मंजिला भवन में आधा दर्जन गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। छपार, रोहाना और बड़कली इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र यहां बना है। एसटीएफ के छापे के बाद खुड्डा में गहमागहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed