{"_id":"5c2a6237bdec2256c822b753","slug":"71546281527-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से दो बालक हुए लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से दो बालक हुए लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से दो बालक हुए लापता
मुजफ्फरनगर। पुरानी घासमंडी मोहल्ला हंडिया के दो बालक अचानक लापता हो गए हैं। परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देकर दोनों की बरामदगी की गुहार लगाई है। मोहल्ला हंडिया उत्तरी सरवट निवासी गुलरेज ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र साद खान अपने साथी मोहल्ले के ही 11 वर्षीय उवेश मलिक पुत्र अकील अहमद के साथ रविवार की शाम घर से बाहर घूम रहा था। रात्रि करीब आठ बजे से दोनों लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं लगा। दो बालकों के लापता होने पर पुलिस ने गंभीरता से लेकर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
बाइकर्स ने महिला से पर्स छीना
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर बाइकर्स ने एक महिला ने पर्स लूट लिया। नई मंडी निवासी विपुल भटनागर ने बताया कि उनकी माता विनय लक्ष्मी भटनागर रविवार शाम छह बजे भोपा रोड से अपने घर वकील रोड पर पैदल आ रही थी, तभी पीछे से दुपहिया वाहन पर आए बदमाशों ने उससे पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में एक मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये थे। नईमंडी थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।