फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृद्ध की धारदार हथियारों से हत्या कर लाश फेंकी

वृद्ध की धारदार हथियारों से हत्या कर लाश फेंकी

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध की धारदार हथियारों से हत्या कर लाश फेंकी
वृद्ध की धारदार हथियारों से हत्या कर लाश फेंकी
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। चरथावल के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी वृद्ध किसान की रविवार देर रात धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश क्षेत्र के गांव निरमाना में हरसौली मार्ग स्थित रजबहे के पास पड़ी मिली, जिसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे व सिर को भारी वस्तु से कुचला गया था। शव के पास से मिले आधार कार्ड व मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। वृद्ध रविवार शाम से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमाना के हरसौली मार्ग स्थित रजबहे के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली। खेतों की तरफ घूमने जाने वाले कुछ ग्रामीणों ने लाश की सूचना गांव में दी, जिससे सनसनी फैल गई। लाश के चेहरे व बाकी शरीर पर धारदार हथियारों से हमला करने के निशान थे, जिसके अलावा उसके सिर व चेहरे को भी किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। लाश की सूचना पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के कपड़ों से उसका मोबाइल व आधार कार्ड बरामद हुए, जिनके आधार पर उसकी पहचान चरथावल कसबे के मोहल्ला मुर्दा पट्टी निवासी बसारत उर्फ कल्लू (60) पुत्र शमसूदीन के रूप में हुई, जिसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद सिर को कुचला गया है। घटनास्थल पर खून अथवा कोई ओर निशान नहीं मिलने से साफ है कि उसकी हत्या कहीं और कर लाश को वहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन

बीमार भाई को देखने मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निकला था वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। मोहल्ला मुर्दा पट्टी निवासी वृद्ध किसान बसारत उर्फ कल्लू की लहूलुहान लाश शाहपुर क्षेत्र के गांव निरमाना में मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों के अनुसार कल्लू उर्फ बसारत का भाई इलाहूद्दीन बीमार है। फिलहाल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रविवार दोपहर वह बीमार भाई को देखने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शाम तक न तो वहां पहुंचा और न ही घर लौटा। इसके चलते रात भर परिजन उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सोमवार सुबह शाहपुर के गांव निरमाना में बसारत की लाश मिलने की खबर मिली। इस पर बसारत के भाई नवाब समेत अन्य परिजन भी शाहपुर के लिए रवाना हो गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। बसारत की पत्नी तसीम और तीनों बेटियां बिलख उठीं, जिन्हें परिजन संभालने की कोशिश करते रहे। शाम को बसारत के गमगीन माहौल में सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामकाज के सिलसिले में अन्य प्रांतों में हैं चारों बेटे
चरथावल। बसारत के परिवार में पत्नी तसीम के साथ ही चार बेटे व तीन बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की आगामी फरवरी माह में शादी भी है। वहीं, उसके चारों बेटे कामकाज के सिलसिले में अन्य प्रांतों में हैं। पिता की मौत की सूचना मिलने पर सभी पुत्र घर के लिए तो निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंच पाए। परिजनों ने बताया कि बसारत खेतीबाड़ी के साथ ही पशुओं की खरीद-फरोख्त का भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed