फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फिर गरमाया मंदिर में दुकानें बनाने का विवाद

फिर गरमाया मंदिर में दुकानें बनाने का विवाद

Wed, 14 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
फिर गरमाया मंदिर में दुकानें बनाने का विवाद
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर में प्राचीन शिवमंदिर के प्रांगण में दुकानें बनाने का विवाद फिर गहरा गया। इससे पहले शिकायतकर्ता द्वारा समझौता होने के बाद मंगलवार सुबह दुकानों का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से कुछ लोग थाने जा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने फिर से अवैध निर्माण को रुकवा दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में प्राचीन शिवमंदिर की दीवारें तोड़कर कुछ लोगों द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उक्त निर्माण रुकवा दिया था। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले गौरव ने थाने आकर समझौता होने की बात कहते हुए दोनों पक्षों का लिखित समझौतानामा भी पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह मौके पर फिर से दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। मगर, कुछ देर बाद ही कई ग्रामीण दोबारा भाजपा कार्यकर्ता हिमांशु सैनी के नेतृत्व में थाने जा पहुंचे और निर्माण रुकवाने की मांग की। इस पर पुलिस ने फिर से मौके पर पहुंचकर दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाते हुए बिना विधिक कागजात के निर्माण करने पर कार्रवाई की चेेतावनी दे दी। फिलहाल प्राचीन शिवमंदिर में निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed