फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिकार करने वाले दो आरोपी पकड़े, चार फरार

शिकार करने वाले दो आरोपी पकड़े, चार फरार

Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिकार करने वाले दो आरोपी पकड़े, चार फरार
मछलियों का शिकार करते दो तस्कर पकड़े, चार फरार
विज्ञापन

मोरना। सोलानी नदी के गंगा खादर में सोमवार की देर रात को मछलियों का शिकार कर रहे तस्करों की सूचना पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम ने छापामारी कर मौके से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि चार फरार हो गए। पुलिस ने मौके से जाल, बोलेरो सहित मछलियों से भरे डिब्बे बरामद किए। वन विभाग की तहरीर पर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हस्तिनापुर वन अभ्यारण्य प्रतिबंधित क्षेत्र में चोरी छिपे रात के अंधेरे में जीव जंतुओं का शिकार किया जाता है। शिकारी अपने बेजुबान जानवरों व जलीय जंतुओं का बेखौफ होकर शिकार करते हैं। भोपा क्षेत्र के गांव गंगा खादर में सोलानी नदी पर मछलियों का शिकार किए जाने की सूचना पर शुक्रतीर्थ वन रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर व सीओ राम मोहन शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी, वन दरोगा मोहनलाल, रमेश चंद, शबी हैदर, खुर्शीद आलम आदि की टीम ने हाजीपुर घाट पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से इरफान पुत्र शमशुदीन त्यागी व रशीद पुत्र समयदीन तेली को पकड़ा। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी थाना शाहपुर के गांव बसधाड़ा के रहने वाले हैं। फरार होने वाले मुबारिक पुत्र फैयाज, शहजाद पुत्र इरशाद त्यागी, रिजवान पुत्र मकसुद त्यागी निवासीगण बसधाड़ा तथा कय्यूम निवासी गांव पुरबालियान, थाना मंसूरपुर हैं। वन दरोगा मोहनलाल की तहरीर पर वन अभ्यारण्य में मछलियों का अवैध तरीके से शिकार करना आदि वन्य जीव जंतुओं आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed