फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक सवार पर फेंका तेजाब, हाथ झुलसे

बाइक सवार पर फेंका तेजाब, हाथ झुलसे

Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पर फेंका तेजाब, हाथ झुलसे
बाइक सवार पर फेंका तेजाब, हाथ झुलसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बघरा-अमीरनगर मार्ग पर चार युवकों ने गांव खुसरोपुर निवासी बाइक युवक पर तेजाब डाल दिया, जिससे उसके हाथ झुलस गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जुड़ा मानते हुए घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

चरथावल के गांव खुसरोपुर निवासी बदरुद्दीन मंगलवार दोपहर बाइक पर बघरा से लौट रहा था। आरोप है कि जब वह बघरा-अमीरनगर के बीच पहुंचा, वहां पहले से मौजूद खुसरोपुर के ही फरीद, दानिश, तौहीद व शहर के जसवंतपुरी निवासी सोनू ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही चारों ने बदरुद्दीन पर तेजाब से भरी बोतल फेंक दी, जिससे उसके हाथ झुलस गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि बदरुद्दीन की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए जानकारी दी कि बदरुद्दीन के बेटे शोएब के जसवंतपुरी निवासी युवती से प्रेम संबंध थे, जिसमें आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए थे। बाद में युवती गर्भवती होने पर शोएब ने उससे किनारा कर लिया था, जिस पर पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। माना जा रहा है कि उक्त मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए ही इस वारदात को सांजिश अंजाम दिलाया गया है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed