फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुठभेड में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मुठभेड में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को दबोचा
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 750 ग्राम चरस व एक तमंचा और चाकू बरामद किए हैं। एक तस्कर मौके से फरार हो गया।
रविवार को थाने पर हुई प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शनिवार की रात एसएसपी के आदेश पर खडका वाला बाग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने दो बाइकों पर आ रहे चार लोगों को रोकने का प्रयास किया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिनमें से एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मुस्तकीम, निवासी महमूद नगर मुजफ्फरनगर व फरीन निवासी मोहल्ला केवल पुरी मुजफ्फरनगर और फरमान निवासी मोहल्ला कस्साबान पुरकाजी बताया। इनके कब्जे से 750 ग्राम चरस एक तमंचा दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फरार हो गया युवक चांद पुत्र शानू निवासी मोहल्ला कस्साबान पुरकाजी है, जिसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम सिविल लाइन मुजफ्फरनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।। पुलिस ने तीनों तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, योगेंद्र पंवार, ओमकार सिंह, कांस्टेबल राहुल शर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश को दबोचा
भोपा। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पंजाब सहित थाना क्षेत्र की कई घटनाओं में भी शामिल रहने की बात कही है।
शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी पुलिस बल के साथ शनिवार रात गश्त पर थे। सूचना मिली की भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर पूर्व चेयरमैन की नलकूप पर एक संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश भोकरहेड़ी निवासी प्रवेंद्र उर्फ गोरखा है। उसके पास से एक तमंचा तथा कारतूस मिले हैं। लुधियाना पंजाब में की गई लूट आदि की घटनाओं के चलते वह कई वर्ष जेल में रहा है। क्षेत्र की भी घटनाओं में भी इसकी भागीदारी रही है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उसे रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांति यात्रा को लेकर गांवों में जनसंपर्क किया
पुरकाजी। आगामी दिनों में आने वाली किसान क्रांति यात्रा को लेकर रविवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से किसान यात्रा में चलने की अपील की। संगठन के मंडल महासचिव नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने ग्राम हरैंटी ,लखनौती, सलेमपुर आदि में जनसंपर्क कर लोगों को बताया कि भाकियू की ओर से किसानों की समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए 23 सितंबर से किसान क्रांति यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से किया जा रहा है। इस दौरान प्रधान प्रताप सिंह, मगन सिंह, हरिओम त्यागी, अर्जुन सिंह, विवेक राठी, जोगेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed