{"_id":"5b465bf84f1c1bad288b6038","slug":"71531337720-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवट फाटक पर पकड़े गोवंश लदे मिनी ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरवट फाटक पर पकड़े गोवंश लदे मिनी ट्रक
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के सरवट फाटक पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दो मिनी ट्रक में गोवंश लदे देख उन्हें पकड़ते हुए कटान के लिए ले जाए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट फाटक पर बुधवार शाम शिवसेना कार्यकर्ता कांवड़ सेवा शिविर के लिए चंदा एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान सरवट फाटक पार कर दो मिनी ट्रक वहां पहुंचे, जिनमें से एक में एक गाय, बछड़ा और दूसरे में एक गाय और एक भैंस थी। मिनी ट्रकों में गोवंश लदा देख शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें अवैध कटान के लिए ले जाए जाने का आरोप लगाते हुए पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस गोवंश लदे मिनी ट्रक व उनमें सवार लोगों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पूछताछ की गई तो पता चला कि पकड़े गए लोग जनकपुरी निवासी हैं, जो पशुपालक हैं और पकड़े गए गोवंश को पालने के लिए लेकर आए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार, जांच में पशुपालकों द्वारा गोवंश लाए जाने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गोवंश समेत छोड़ दिया गया है।