{"_id":"5b3d230f4f1c1bad288b4afe","slug":"71530733327-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित हिंसा के फरार आरोपी ने किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित हिंसा के फरार आरोपी ने किया सरेंडर
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित हिंसा के फरार आरोपी ने किया सरेंडर
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ दो अप्रैल को प्रस्तावित भारत बंद के दौरान हुई दलित हिंसा के एक आरोपी ने एसीजेएम प्रथम के समक्ष सरेंडर कर दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी दिलशाद सलमान दलित हिंसा में आगजनी के मामले में आरोपी है। पुलिस आरोपी की शिद्दत से तलाश कर रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर आरोपी दिलशाद चुपचाप कचहरी परिसर पहुंचा और वहां पहुंचकर पुलिस को चकमा देते हुए एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी की तरफ से उसके अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। बाद में आरोपी दिलशाद सलमानी को 18 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।