फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वृद्ध से की लाखों की धोखाधड़ी

वृद्ध से की लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध से की लाखों की धोखाधड़ी
मुजफ्फरनगर। दो लोगों ने एक वृद्ध को ब्याज का लालच देकर उससे लाखों रुपयों की ठगी कर ली। वृद्ध के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी के मूल निवासी और हाल देहरादून निवासी निश्चिल जैन ने नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि महावीर रॉयल रेजीडेंसी में रहने वाले अरविंद बंसल ने उसके पिता चंद्रभूषण को ब्याज का लालच देकर उससे चार लाख रुपये ले लिये। आरोप है कि आरोपी ने न तो उसके पिता को ब्याज दिया और नहीं उनकी मूल रकम वापिस कर रहा है। आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने एक अन्य मामला दर्ज कराते हुए बताया किउसके पिता चंद्रभूषण से पटेलनगर निवासी संजय गोयल ने भी इसी प्रकार से ठगी की है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

ऋण के नाम 70 हजार की ठगी
मुजफ्फरनगर। एक युवती को लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने 70 हजार रुपये हड़प लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई मंडी क्षेत्र के नसीरपुर रोड निवासी पीडिता ने यह मुकदमा शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। बताया कि लद्॑दावाला निवासी नदीम के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसे लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये नकद, मार्कशीट व आधार कार्ड ले लिया था। मगर लोन नहीं हुआ और न ही उसके रुपये वापस दिए। पीड़िता ने आरोपी पर देह शोषण का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बना छह माह किया यौन शोषण
मुजफ्फरनगर। एक युवती का अपहरण कर उसका छह माह तक यौन शोषण किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया है। एक गांव की निवासी पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गत अक्तूबर में अपहरण कर लिया था। आरोप है कि तभी से आरोपी युवक उसका यौन शोषण कर रहा है। वह किसी प्रकार से उसकी चंगुल से निकल कर भाग आई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

हथियारों के बल पर बाइक लूटी
मुजफ्फरनगर। तीन बदमाशों ने एक युवक को आतंकित कर उससे बाइक लूट ली। विरोध करने पर उसे हमला कर घायल कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना निवासी फैजयाब शहर में किसी काम से आया था। रविवार देर शाम वह बाइक से गांव जा रहा था। मिमलाना से शेरपुर जाने वाले मोड के पास ट्यूबवेल पर खड़े तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसकी बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने शहर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed