{"_id":"6a9b093f71698843890bbb39","slug":"82000-swindled-by-swapping-card-palwal-news-c-24-1-pal1009-127746-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार्ड बदलकर 82 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार्ड बदलकर 82 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 82 हजार रुपये निकालने के मामले में सीआईए पलवल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 3 सितंबर को अनिल और सोनू निवासी फालेन, थाना कोसी कलां, जिला मथुरा को गिरफ्तार किया। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि गांव दुधौला निवासी सोहनपाल ने 18 अगस्त को थाना गदपुरी में शिकायत दी थी। उसने बताया कि पृथला-दुधौला रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालते समय एक व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम निकासी और पीओएस मशीन के जरिए उसके खाते से 82 हजार रुपये निकाल लिए।