फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth bitten by snake in tubewell shed; dies.

Banda News: ट्यूबवेल की कोठरी में युवक को सांप ने डसा, मौत

Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 04 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth bitten by snake in tubewell shed; dies.
बांदा। ट्यूबवेल की कोठरी में मोबाइल चार्ज करने गए युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देव स्थान पर ले गए। वहां कोई फायदा न होने पर वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के गांव राछा निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उसका पुत्र रामलखन (20) रात में पड़ोसी के खेत में ट्यूबवेल में मोबाइल चार्ज करने गया था। वहां वह जमीन में बैठा था, तभी सांप ने उसके हाथ में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिसंडा के पास बरम बाबा स्थान पर ले गए। लेकिन उससे कोई आराम नहीं लगा। तब उसे लेकर वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह मजदूर हैं। दो पुत्रों में यह बड़ा था। मां प्रेमिया का कई साल पहले निधन हो गया था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोते समय सांप ने डसा, महिला की मौत
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के सिद्धला पटेल नगर निवासी नरगिस (30) को बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोते समय सांप ने डस लिया। सांप डसने की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए बांदा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन फखरुद्दीन ने बताया कि मृतका के दो पुत्र हैं। घटना से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पति अशफाक मजदूरी करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed