{"_id":"6a9b0981835f493639031394","slug":"fir-lodged-for-creating-illegal-on-the-expressway-palwal-news-c-24-1-pal1009-127744-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बनाने और बैरियर तोड़ने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बनाने और बैरियर तोड़ने पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केजीपी एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर अनधिकृत कट बनाने और क्रैश बैरियर तोड़कर अवैध रास्ता तैयार करने के मामले में पुलिस ने शराब ठेका और ढाबा संचालक के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मामलों में कार्रवाई एनएचएआई की अधिकृत एजेंसी की शिकायत पर थाना सदर पलवल पुलिस ने की है।
एनएचएआई की एजेंसी मैसर्स एनसीआर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उमेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेहरोला गांव के पास केके वाइन शॉप संचालक ने एक्सप्रेसवे के सामने अनधिकृत रूप से कट बना रखा था। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बना हुआ था। अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद वहां दोबारा वाहन खड़े कराए जा रहे थे।
वहीं, दूसरी शिकायत में बेहरोला स्थित अमन ट्रक ढाबा संचालक विजय पाल पर व्यावसायिक लाभ के लिए एक्सप्रेसवे के मेटल बीम क्रैश बैरियर को तोड़कर अवैध रास्ता बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध कट बनाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।