{"_id":"5abfd7794f1c1bb5618b4bc1","slug":"71522521977-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शराब तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शराब तस्कर दबोचे
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर दबोचे
भोपा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरुणाचल प्रदेश मार्का की 20 शराब की पेटी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ली है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस गांव गादला में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार सवार लोगों के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोका तो पुलिस को देखते ही दो युवक कार से निकल कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 20 पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीटू निवासी ग्राम लुहारी थाना बड़ौत, जिला बागपत और अमित निवासी ग्राम बझेडी, नई मंडी कोतवाली बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि किशनपुर गांव निवासी गुड्डू कार के माध्यम से रुडकली के पूर्व प्रधान और थाने के एचएस का सहयोग करता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसकी कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गुड्डू सहित पूर्व प्रधान के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुड्डू को जेल भेज दिया गया है।