फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतराखंड की महिला को घर ले जाने पर हंगामा

उतराखंड की महिला को घर ले जाने पर हंगामा

Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड की महिला को  घर ले जाने पर हंगामा
उत्तराखंड की महिला को घर ले जाने पर हंगामा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में काम के तलाश में घूमने के दौरान उत्तराखंड की एक महिला को तीन युवक लालच देकर अपने घर ले गए। महिला की साथ अनहोनी की आशंका को देखते हुए बस्ती के किसी व्यक्ति ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर महिला को मुक्त कराया।

रविवार रात में चरथावल बस स्टैंड पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की एक महिला अकेली घूम रही थी। उसी दौरान वहां ब्लॉक के पीछे बस्ती के तीन युवकों की निगाहें उस पर पड़ गई। तीनों ने काम का लालच देकर उसे अपने घर ले गए। बताया जाता है कि घर में महिला के शोरशराबे और हंगामे के बाद किसी ने पुलिस को खबर कर दी। थाना प्रभारी गिरीशचंद शर्मा ने पुलिस बल के साथ मकान की घेराबंदी का महिला को मुक्त कराया। मौके से रईस, हारुन और फरीद को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते तीनों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजवाया। सूचना मिलने पर सोमवार को बजरंग दल विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र एडवोकेट कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने एसओ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिला संयोजक अंकुर राणा, युवा भाजपा नेता राहुल पुंडीर, शुभम, सूरज सिंह, नितिन कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में महिला के किसी तरह की अभद्रता से इंकार किया है। माहौल खराब होने के आशंका के चलते रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजकर तीनों को जेल भेजा गया। महिला को किराए के रुपये देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed