फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ्यापारी को धोखाधड़ी कर 1.70 लाख का लगाया चूना

्यापारी को धोखाधड़ी कर 1.70 लाख का लगाया चूना

Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
्यापारी को धोखाधड़ी कर 1.70 लाख का लगाया चूना
फर्जी सेल्समैन बताकर व्यापारी का माल ले उड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
व्यापारी को विश्वास में लेकर एक व्यक्ति ने अपने को सेल्समैन बताकर धोखाधड़ी करके करीब 1.70 लाख रुपये की कीमत का अचार चंडीगढ़ में मंगवा लिया और वहां से वह माल लेकर फरार हो गया। सेल्समैन द्वारा बताया गया नाम और पता भी फर्जी निकला। व्यापारी के काफी तलाश करने पर भी उस फर्जी सेल्समैन का कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

नागर कॉलोनी निवासी व्यापारी सुनील की मोहल्ला शिवपुरी में अचार की फैक्ट्री है। व्यापारी सुनील का अचार सप्लाई करने का बड़ा कारोबार है। पिछले तीन-चार महीने से व्यापारी की फैक्ट्री पर एक युवक आकर अपने को चंडीगढ़ का सेल्समैन बताकर आचार खरीदकर ले जाता रहा। इन महीनों में वह कई बार अचार खरीदकर ले गया और पेमेंट भी देकर जाने लगा। उस व्यक्ति ने व्यापारी पर अपना पूरा विश्वास जमा लिया। एक दिन उस व्यक्ति ने व्यापारी को फोन किया कि आर्डर ज्यादा है, इसलिए अचार गाड़ी में लादकर चंडीगढ़ भेज दो। उस व्यक्ति ने चंडीगढ़ में माल उतारने की जगह भी व्यापारी को बता दी थी। 26 जनवरी को व्यापारी ने 1.70 लाख रुपये की कीमत का अचार गाड़ी में भरवाकर भेज दिया। चंडीगढ़ से 35 किलोमीटर दूर किसी गांव में उस व्यक्ति ने गाड़ी से अचार उतरवाया। इसके बाद व्यापारी ने मोबाइल पर उससे संपर्क किया। मोबाइल पर बातचीत करने पर व्यापारी को आभास हुआ कि वह कोई फर्जी सेल्समैन है। व्यापारी ने चंडीगढ़ पहुंचकर तहकीकात की, जिस जगह माल उतरवाया गया था। लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि अचार को उठाकर ले जाने वाले व्यक्ति को वे नहीं जानते। चंडीगढ़ में काफी तलाश करने पर भी उस व्यक्ति का कहीं पता नहीं चल सका है। अब उस व्यक्ति का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed