फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आठ बेटिकट पकड़े, परिचालक बर्खास्त

आठ बेटिकट पकड़े, परिचालक बर्खास्त

Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आठ बेटिकट पकड़े, परिचालक बर्खास्त
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम को चूना लगाने वाले परिचालक की छुट्टी हो गई। अभद्रता करने के आरोप में चालक की भी संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की देहरादून-दिल्ली मार्ग के साथ सहारनपुर, हरिद्वार मार्ग पर अधिक बसों का संचालन होता है। शनिवार को डिपो अधिकारियों ने हरिद्वार मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हरिद्वार से यात्रियों को लेकर मुजफ्फरनगर आ रही डिपो की बस जांच की गई। बस में आठ यात्रियों के पास टिकट नहीं मिले थे। इसकी परिचालक सुंदर से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। टीआई ने इसकी रिपोर्ट एआरएम को सौंप दी। मंगलवार को जांच के बाद एआरएम बीपी अग्रवाल ने परिचालक सुंदर को निगम के साथ धोखाधड़ी के आरोप में बर्खास्त कर दिया। सुंदर संविदा पर तैनात था। जिस पर अधिकारियों ने 2300 रुपये की पैनाल्टी लगाई, लेकिन उसने इसे जमा नहीं किया। इस पर उसकी संविदा समाप्त कर दी गई, जबकि चालक प्रमेंद्र कुमार निवासी हाथी करौंदा, शामली को वीआई से अभद्रता के आरोप में बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed