{"_id":"5a414db34f1c1bf61b8b50a9","slug":"71514229171-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक हत्याकांड खुलासा को सीडीआर निकलवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रमिक हत्याकांड खुलासा को सीडीआर निकलवाई
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक हत्याकांड के खुलासे के लिए सीडीआर निकलवाई
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
शुगर मिल कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस जुट गई है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। हत्याकांड खुलासा के लिए खतौली व रतनपुरी पुलिस लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
थाना रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली निवासी श्रीपाल सैनी पुत्र जय सिंह की शनिवार शाम को शुगर मिल से काम करने के बाद साइकिल द्वारा घर लौटते समय खलासी पुल से आगे बदमाशों ने पीछे से कमर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र प्रदीप ने रतनपुरी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का गांव में किसी के साथ भी रंजिश नहीं थी। खतौली व रतनपुरी पुलिस श्रमिक हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिए भी हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर खतौली का कहना है कि श्रमिक हत्याकांड का खुलासा करने में रतनपुरी पुलिस की मदद की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।