{"_id":"59fe0bb14f1c1b87698b960f","slug":"71509821361-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर निकाह कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण कर निकाह कराया
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर निकाह कराया
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने शादी से कुछ दिन पहले ही युवती का अपहरण कर चरथावल ले जाकर उसका एक युवक से निकाह करा दिया। युवती के परिजनों को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया। युवती की मां ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला रोड निवासी महिला के घर पर उसकी बिरादरी के ही चंडीगढ़ निवासी युवक का आना-जाना था। महिला की बेटी का रिश्ता तय हो गया था और घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। महिला सामान लेने के लिए शुक्रवार सुबह दुकान पर गई थी, जब वह लौटी तो उसकी पुत्री घर से गायब थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे बताया कि उक्त युवक व चरथावल निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। इस पर महिला मोहल्ले के लोगों के साथ अपनी पुत्री को तलाश करते हुए चरथावल पहुंची। चरथावल निवासी व्यक्ति से बातचीत की, तो उसने बताया कि लड़की उनके पास है और वह उसका निकाह चंडीगढ़ निवासी युवक के साथ करेंगे। आरोप है कि जब महिला ने बेटी को अपने साथ चलने के लिए कहा, तो वह उसके साथ चल दी। इसी बीच चरथावल निवासी आरोपी व्यक्ति ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस सबको अपने साथ ले गई। थाने में उसकी बेटी डरी हुई थी और उसने लड़के से निकाह की हामी भर दी। थाने में उसे कुछ कागजों पर साइन भी कराए गए और लड़की को चरथावल निवासी व्यक्ति को सौंप दिया। आरोप है कि जब वह घर आ गए, तो उन्होंने अपनी पुत्री से संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु आरोपियों ने उसकी पुत्री से बात नहीं कराई। महिला ने अपनी पुत्री की जान को खतरा बताते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।