फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक लुटेरा दबोचा, साथियों की तलाश

बाइक लुटेरा दबोचा, साथियों की तलाश

Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक लुटेरा दबोचा,  साथियों की तलाश
बाइक लुटेरा दबोचा, साथियों की तलाश
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। थाना भोपा पुलिस ने बाइक लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुटेरे द्वारा बताए गए अन्य साथियों की पुलिस ने तलाश आरंभ कर दी है। शीघ्र ही गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने दा पुलिस ने दावा किया है।

थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम अलमावाला निवासी करतारा पुत्र खचेडू से 30 अगस्त को दिनदहाड़े मोरना लक्सर मार्ग पर तीन लुटेरों ने बाइक लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए एक लुटेरे जॉनी पुत्र देवीदास निवासी मोहल्ला बेहड़ा पट्टी कस्बा भोकरहेड़ी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जॉनी ने बाइक को शादाब पुत्र इंतजार निवासी भोकरहेड़ी के पास होना बताया, इसकी भनक लगने पर शादाब घर से फरार होना गया। पुलिस ने लुटेरे पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस शीघ्र उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। बीते वर्ष भी कस्बा भोकरहेड़ी से बाइक लूटने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ग्रामीणों के अनुसार गैंग के सदस्य जेल से छूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed