{"_id":"59ada7d84f1c1bf3278b5356","slug":"71504552920-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमानजनक फोटो वायरल करने पर आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपमानजनक फोटो वायरल करने पर आक्रोश
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम का आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने से आक्रोश
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। भाजपाइयों ने थाना मंसूरपुर में आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
भाजपा के मंडल मंसूरपुर के महामंत्री चौधरी योगेंद्र सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप पर मेरा भारत महान नामक ग्रुप पर प्रधानमंत्री की अपमानजनक फोटो वायरल की गई है। इस अपमानजनक फोटो को दूसरे संप्रदाय के युवक द्वारा पोस्ट की गई है, जिसको लेकर भाजपाइयों में रोष फैल गया। भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर मंसूरपुर थाने में पहुंचे। भाजपाइयों ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर थाने में हंगामा व प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। चौधरी योगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर देने वालों में मंडल अध्यक्ष ठाकुर कोमल सोम, नरेंद्र सिंह गहलौत, विनित मलिक, विनीत ठाकुर, नंदकिशोर पांचाल, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।