फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तहसील में सिपाही को बंधक बनाकर पीटा

तहसील में सिपाही को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
तहसील में सिपाही को  बंधक बनाकर पीटा
तहसील में सिपाही को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तहसील में युवक को एक मुकदमे में धमकाने गए सिपाही को कर्मचारियों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। भीड़ ने सिपाही को बंधक बनाकर तहसीलदार को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सिपाही को शहर कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।

तहसील में वरुण की फोटो स्टेट की दुकान है। इसकी शादी बुढ़ाना के रसूलपुर निवासी युवती से हुई थी। कई वर्षों से पत्नी से विवाद चल रहा है। वरुण की ससुराल के सभी लोग इस समय हरिद्वार में रह रहे हैं। शामली के बाबरी के प्रधान के साथ सुरक्षा में तैनात गनर अरुण कुमार का ससुराल पक्ष से कोई संबंध है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अरुण कुमार वरुण की दुकान पर पहुंचा और उससे बात करने लगा। इसी बीच दोनों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। वरुण के शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अरुण को घेर लिया और पकड़कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। लोगों ने सिपाही को बंधक बना लिया। इस दौरान पूरी तहसील में हंगामा हो गया। भीड़ ने सिपाही को पकड़कर तहसीलदार सदर के सामने पेश किया। सिपाही को बंधक बनाकर पीटने की सूचना पर शहर कोतवाली में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया और उसे लेकर कोतवाली वापस आई। वरुण पक्ष का कहना है कि आरोपी सिपाही पत्नी पक्ष की पैरवी कर रहा था। मामले में दबाव बनाने का प्रयास करने पर मना होते ही पिस्टल दिखाकर अपहरण का प्रयास करने लगा। वहीं, सिपाही अरुण का कहना कि उसका विवाद से कोई लेनादेना नहीं है, वह तो फोटोस्टेट कराने दुकान पर गया था। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पीटा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed