{"_id":"59384bc14f1c1b92038b4582","slug":"71496861633-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालारपुर में बुलेरो लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालारपुर में बुलेरो लूटने की कोशिश
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालारपुर में कार लूटने की कोशिश
जानसठ। गांव सालारपुर के पास बदमाशों ने बोलेरो कार को लूटने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश घटना को अंजाम दिए बिना ही फरार हो गए।
बुधवार को शामली थाना क्षेत्र के गांव काबड़ौत निवासी संजीव पुत्र यशवीर अपने परिवार के साथ नई बोलेरो कार में पानीपत खटीमा राजमार्ग से होते हुए कालागढ़ अपनी रिश्तेदारी में जा रहे था। जैसे ही वह गांव सालारपुर के पास पहुंचा तो दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए कार के सामने बाइक लगा दिया। कार के रोकते ही बदमाशों ने संजीव पर हमला कर चाबी छीनने की कोशिश की। संजीव ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार में बैठे परिवार के सदस्य ने 100 नंबर पर कार लूटने की सूचना पुलिस को दे दी। लूट की सूचना मिलने पर सीओ एसकेएस प्रताप पुलिस बल के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार फरार हो गए। सीओ ने बदमाशों के बारे में पूछताछ की तो एक ग्रामीण ने बताया कि एक बदमाश गांच नरसिंहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि कार मालिक संजीव कुमार ने तहरीर दी है।