फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोवा मार्का की अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गोवा मार्का की अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोवा मार्का की अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार
कच्ची शराब समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल। सहारनपुर और उत्तराखंड में जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत होने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बिरालसी और चरथावल से दो आरोपियों को कच्ची शराब की चार पेटियों के साथ गिरफ्तार किया है।

आबकारी अधिकारी त्रिभुवन सिंह और बिरालसी चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह ने चेकिंग के दौरान बाढ़ नहर के पास प्लास्टिक के बैग में तीन शराब की पेटियों समेत बाढ़ निवासी राजवीर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब गोवा मार्का बताई गई है। उधर, कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा ने आबकारी टीम के साथ चरथावल में पावटी नहर के निकट कसौली निवासी अंकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पेटी अरुणाचल मार्का की शराब बरामद की है। बता दें कि सहारनपुर की सीमा से सटे चरथावल के कई गांवों में मिलावटी शराब का धंधा जोरों चर चलता है। पावटी खुर्द, छिमाऊ, चौकड़ा, कसौली, बुड्ढ़ाखेड़ा, रोनी हरजीपुर आदि दर्जनों गांवों में कच्ची शराब तैयार की जाती है। पुलिस सिर्फ अभियान के दौरान गिरफ्तारी की कार्रवाई की रस्म अदायगी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed