फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान के पुत्र की पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई

किसान के पुत्र की पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई

Thu, 20 Dec 2018 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
किसान के पुत्र की पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई
किसान के बेटे की पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं
विज्ञापन

खतौली। किसान के पुत्र सोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम को शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सोनू की हत्या की पुष्टि नहीं होने पर अब उसका विसरा जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।

गांव गंगधाड़ी निवासी किसान सुक्का का पुत्र सोनू रविवार शाम से लापता था। मंगलवार की सुबह सोनू का शव गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों ने कुकर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू की हत्या होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सोनू की मौत ठंड की वजह से हुई होगी। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव घर पहुंचा। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को ही गमगीन माहौल में परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed