{"_id":"5c0eb34bbdec2241bc23852e","slug":"61544467275-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतवाड़ा में नगदी सहित 6 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतवाड़ा में नगदी सहित 6 लाख रुपये की चोरी
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतवाड़ा में दो घरों में चोरी
खतौली। गांव अंतवाड़ा में रविवार की रात को चोरों ने दो मकानों में घुसकर हजारों रुपये की नगदी सहित करीब छह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने दो मकानों में चोरी करने का प्रयास भी किया। गांव में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
अंतवाड़ा गांव निवासी राजपाल पुत्र हेमराज रविवार की रात अपने मकान में परिवार के साथ सो रहा था। रात में चोर मकान के अंदर घुस गए। परिवार के लोग सोते रहे और चोरों ने पूरा मकान खंगाला डाला। चोर मकान के अंदर रखी सेफ के अंदर से 80 हजार रुपये की नगदी सहित दो-तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा इन चोरों ने गांव के रहने वाले रविंद्र पुत्र समय सिंह के मकान से हजारों रुपये की नगदी व दो लाख रुपये की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोरों ने गांव के ही सुंदर और कन्हैया के मकान में चोरी करने का प्रयास किया। कदमों की आहट से परिवार में जाग हो गई। परिवार में जाग होने पर चोर भाग निकले। परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण भी जाग गए। परिवार के लोगों ने देखा कि कमरों के अंदर सेफ खुली हुई है और सामान नीचे बिखरा पड़ा है। दोनों मकानों के रखी सेफ के अंदर से नगदी व जेवरात गायब मिले। ग्रामीणों ने देर रात को ही पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।